• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आयातित तेलों में गिरावट, देशी तेल-तिलहन में सुधार

एक ओर जहां सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम में सुधार आया, वहीं सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें गिरावट के साथ बंद हुईं.

  • Money9
  • Last Updated : July 10, 2025, 20:03 IST
  • Follow
Edible oil
  • Follow

विदेशी बाजारों में कमजोरी के बीच घरेलू तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को आयातित खाद्य तेलों के दाम में गिरावट दर्ज हुई जबकि हल्की मांग बढ़ने के कारण देशी तेल-तिलहनों के दाम सुधार दर्शाते बंद हुए.

एक ओर जहां सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम में सुधार आया, वहीं सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें गिरावट के साथ बंद हुईं. पहले से ही काफी नीचे दाम पर बिक रहे सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए.

पाम-पामोलीन का स्टॉक बढ़ने के बीच मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट है. वहीं शिकॉगो एक्सचेंज कल रात लगभग 1.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ था और फिलहाल यहां मामूली सुधार है.

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात की गिरावट और मलेशिया एक्सचेंज में नरमी के बीच पाम, पामोलीन और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट देखी गई. वहीं दूसरी ओर, कच्ची घानी की बड़ी तेल पेराई मिलों की मांग बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन तथा मामूली लिवाली बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया. हल्की मांग निकलने से बिनौला तेल कीमत भी सुधार दर्शाते बंद हुई. वैसे बिनौला तेल का दाम पामोलीन से काफी अधिक हो चला है.

उन्होंने कहा कि सोयाबीन तिलहन का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से लगभग 15 प्रतिशत नीचे चल रहा है इसके अलावा आगामी अक्टूबर-नवंबर में सोयाबीन और मूंगफली की खरीफ फसल भी बाजार में आयेगी. इस परिस्थिति के बीच सोयाबीन तिलहन के भाव स्थिर बने रहे. जब पहले ही नीचे दाम वाले इन दोनों तिलहन के खपने में मुश्किल हो रही है तो नई फसल का क्या होने वाला है, इसके बारे में मौजूदा समय में असमंजस कायम है. इस बार मूंगफली की अच्छी पैदावार रहने का भी अनुमान है.

Published: July 10, 2025, 20:03 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Imported edible Oil

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close