• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में उद्योग जगत के दिग्गजों से की मुलाकात

उन्होंने मलेशिया की कंपनियों से बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा (एआई) और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

  • Money9
  • Last Updated : February 8, 2026, 16:11 IST
  • Follow
  • Follow

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मलेशिया के चार प्रमुख उद्योगपतियों से बातचीत की और भारत की विकास यात्रा में मलेशियाई कंपनियों द्वारा दिखाई जा रही मजबूत रुचि की सराहना की।

मोदी ने पेट्रोनास के अध्यक्ष और समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तेंगकू मुहम्मद तौफिक, बर्जया कॉर्पोरेशन बरहाद के संस्थापक विंसेंट टैन ची यिउन, खजाना नेशनल बरहाद के प्रबंध निदेशक अमीरुल फैसल वान जाहिर और फाइसन इलेक्ट्रॉनिक्स के संस्थापक पुआ खिन सेंग से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री ने भारत और मलेशिया के बीच बढ़ते व्यावसायिक संबंधों और मलेशियाई कंपनियों द्वारा भारत की वृद्धि की यात्रा में दिखाई जा रही मजबूत रुचि की सराहना की।’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोनास के अध्यक्ष और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी टैन तेंगकू मोहम्मद तौफिक से मुलाकात की और ऊर्जा साझेदारियों को मजबूत करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ ईंधन में नए अवसरों पर चर्चा की, जिसमें ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया शामिल हैं।’

उन्होंने कहा, ‘पेट्रोनास भारत में तीन दशकों से सक्रिय है और एलएनजी, पेट्रोकेमिकल्स और उभरती हरित ऊर्जा समाधानों में विविध पोर्टफोलियो रखती है।’

मोदी ने हाल के वर्षों में भारत में व्यवसाय करने में आसानी को बढ़ावा देने और एक स्थिर, कुशल और पूर्वानुमानित व्यापार तथा नीति वातावरण बनाने के लिए उठाए गए कदमों और सुधारों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने मलेशिया की कंपनियों से बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल तकनीक, सेमीकंडक्टर, कृत्रिम मेधा (एआई) और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

उद्योग जगत के दिग्गजों ने भारत सरकार द्वारा किए गए सुधारों की सराहना की और भारत की वृद्धि की यात्रा के प्रति दृढ़ विश्वास व्यक्त किया।

बयान में कहा गया, ‘उन्होंने (उद्योगपतियों ने) भारत में अपने व्यवसाय को बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की है और अपने निवेश पोर्टफोलियो का विस्तार करने तथा भारतीय साझेदारों के साथ संयुक्त उद्यम के अवसरों की तलाश करने की इच्छा जताई है।’

Published: February 8, 2026, 16:11 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • PM Modi

Related

  • ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में खरीदारी से बचें: तेल कंपनियां
  • भारत का दूध उत्पादन 2025 में बढ़कर हुआ 24.7 करोड़ टन
  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close