• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

निजी कंपनियों का पूंजी व्यय चालू वित्त वर्ष में 25 प्रतिशत घटने का अनुमानः सरकारी सर्वेक्षण

उद्यमों से एकत्रित पूंजीगत व्यय आंकड़ा पांच साल की अवधि में पूंजीगत व्यय के रुझान का विश्लेषण करने के लिए एक विश्वसनीय आधार के रूप में कार्य करता है। सर्वेक्षण के परिणाम 2021-22 से 2024-25 तक चार साल की अवधि में कुल पूंजीगत व्यय में 66.3 प्रतिशत की समग्र वृद्धि दर्शाते हैं।

  • Money9
  • Last Updated : April 29, 2025, 23:26 IST
  • Follow
प्राइवेट निवेश
  • Follow

चालू वित्त वर्ष में निजी क्षेत्र का अनुमानित पूंजीगत व्यय पिछले वित्त वर्ष के 6.56 लाख करोड़ रुपये से लगभग 25 प्रतिशत घटकर 4.88 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। एक सरकारी सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से किए गए इस सर्वेक्षण में निजी कंपनियों के वित्त वर्ष 2025-26 में निवेश की संभावनाओं पर गौर किया गया। कुल 2,172 उद्यमों ने संदर्भ अवधि के सभी पांच वर्षों के लिए पूरी जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि उद्यमों से एकत्रित पूंजीगत व्यय आंकड़ा पांच साल की अवधि में पूंजीगत व्यय के रुझान का विश्लेषण करने के लिए एक विश्वसनीय आधार के रूप में कार्य करता है। सर्वेक्षण के परिणाम 2021-22 से 2024-25 तक चार साल की अवधि में कुल पूंजीगत व्यय में 66.3 प्रतिशत की समग्र वृद्धि दर्शाते हैं। जवाब देने वाली 3,064 कंपनियों में से 2,172 ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने पूंजीगत व्यय के इरादे बताए। यह उत्तरदाताओं द्वारा अपनी पूंजीगत व्यय योजनाओं की घोषणा करने में सतर्क दृष्टिकोण को दर्शाता है। लिहाजा रिपोर्ट कहती है कि 2025-26 के लिए पूंजीगत व्यय आंकड़ों की व्याख्या सावधानी के साथ की जानी चाहिए।

निजी कॉरपोरेट क्षेत्र में प्रति उद्यम औसत सकल अचल संपत्ति (जीएफए) 2021-22 में 3,151.9 करोड़ रुपये थी। 2022-23 में यह चार प्रतिशत बढ़कर 3,279.4 करोड़ रुपये और 2023-24 में 27.5 प्रतिशत बढ़कर 4,183.3 करोड़ रुपये हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति उद्यम उच्चतम जीएफए 14,000 करोड़ रुपये से अधिक ‘बिजली, गैस, भाप और एयर कंडीशनिंग आपूर्ति’ की उद्योग श्रेणी में देखा गया। इसके बाद ‘विनिर्माण’ उद्यम (7,000 करोड़ रुपये से 10,000 करोड़ रुपये) का स्थान रहा।

पिछले तीन वर्षों (2021-22 से 2023-24) में मुख्य रूप से विनिर्माण गतिविधियों में लगी कंपनियों की निजी कॉरपोरेट क्षेत्र में कुल सकल अचल संपत्तियों में 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रही। इसके बाद ‘बिजली, गैस, भाप और एयर कंडीशनिंग आपूर्ति’ (8 प्रतिशत-10 प्रतिशत) में लगे उद्यम रहे। सर्वेक्षण के अनुमान बताते हैं कि लगभग 49.6 प्रतिशत निजी कंपनियों ने 2024-25 में मुख्य रूप से आय सृजन के लिए पूंजीगत व्यय किया।

Published: April 29, 2025, 23:26 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Private investment

Related

  • फ्लिपकार्ट समूह के CFO का इस्तीफा; निशांत वर्मन वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटे
  • आईपीएल से पहले अवैध मनी गेमिंग ऐप पर सरकार का प्रतिबंध
  • इस फंड में एक लाख का निवेश बन गया 40 लाख रुपये से ज्यादा
  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close