• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

अदाणी समूह और लियोनार्डो भारत में हेलीकॉप्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करेंगे

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अडाणी ने कहा कि वे एक ऐसे विमानन पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रख रहे हैं, जो नागरिक और रक्षा दोनों जरूरतों में राष्ट्र की सेवा करेगा।

  • Money9
  • Last Updated : February 3, 2026, 15:07 IST
  • Follow
  • Follow

अदाणी समूह और इटली की प्रमुख कंपनी लियोनार्डो ने मंगलवार को भारत में एक एकीकृत हेलीकॉप्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।

यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ प्रयासों को बढ़ावा देने और देश को अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा। यह विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र सैन्य मांगों को पूरा करने और हेलीकॉप्टर उत्पादन में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और लियोनार्डो ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में इस साझेदारी के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

यह साझेदारी भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को लक्षित करेगी, विशेष रूप से लियोनार्डो के उन्नत एडब्ल्यू169एम और एडब्ल्यू109 ट्रेकर हेलीकॉप्टरों के लिए ऐसा किया जाएगा।

एक बयान में कहा गया कि यह सहयोग चरणबद्ध स्वदेशीकरण, मजबूत रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) क्षमताओं तथा व्यापक पायलट प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करेगा।

भारत में हेलीकॉप्टर की उपलब्धता काफी कम है, जहां देश की जनसंख्या के हिसाब से 250 से भी कम हेलीकॉप्टर हैं। अनुमान है कि देश को अगले 10 वर्षों तक सालाना लगभग 100 हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता होगी।

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अडाणी ने कहा कि वे एक ऐसे विमानन पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रख रहे हैं, जो नागरिक और रक्षा दोनों जरूरतों में राष्ट्र की सेवा करेगा।

उन्होंने कहा कि लियोनार्डो के साथ साझेदारी न केवल साझा विशेषज्ञता पर बल्कि साझा उद्देश्य पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा, ”हम मिलकर भारतीय धरती पर एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाएंगे जो विनिर्माण, असेंबली, प्रशिक्षण और विश्व स्तरीय सहायता को एक सूत्र में पिरोएगा।”

अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आने वाले दशक में 1,000 से अधिक हेलीकॉप्टरों की मांग के अनुमान को देखते हुए, यह साझेदारी महत्वपुर्ण है।

लियोनार्डो एयरोस्पेस, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है। लियोनार्डो हेलीकॉप्टर्स के प्रबंध निदेशक जियान पिएरो कुटिलो ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार है और देश के सशस्त्र बलों में हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।

Published: February 3, 2026, 15:07 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया 9 लाख करोड़ का बजट
  • विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महानिदेशक और 23 अधिकारी स्तर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  • इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश जनवरी में लगातार दूसरे महीने घटकर 24,028 करोड़ रुपये
  • इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close