• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

बाजार उथल-पुथल के बावजूद इस बिजनेस साइकल फंड ने 1 साल दिया में 18% से ज्यादा रिटर्न

वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के बिजनेस साइकल फंड ने एक साल में 18.12 फीसदी और तीन साल में 22.82 फीसदी का रिटर्न दिया है. कोटक के फंड ने 10.48 और 17.80 फीसदी और एचडीएफसी की इसी स्कीम ने 8.59 और 14.97 फीसदी का रिटर्न दिया है.

  • Money9
  • Last Updated : February 12, 2026, 18:29 IST
  • Follow
ICICI Pru AMC
  • Follow

शेयर बाजार के खराब प्रदर्शन के बावजूद पिछले एक साल में बिजनेस साइकल फंडों ने 18 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. इन फंडों ने तीन और पांच साल में भी सेंसेक्स और निफ्टी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. ये फंड मुख्य रूप से ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम होते हैं और व्यावसायिक चक्र पर आधारित निवेश का तरीका अपनाते हैं.

वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के बिजनेस साइकल फंड ने एक साल में 18.12 फीसदी और तीन साल में 22.82 फीसदी का रिटर्न दिया है. कोटक के फंड ने 10.48 और 17.80 फीसदी और एचडीएफसी की इसी स्कीम ने 8.59 और 14.97 फीसदी का रिटर्न दिया है.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के बिजनेस साइकल फंड ने विभिन्न बाजार स्थितियों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. का उद्देश्य व्यावसायिक चक्र के मौजूदा चरण के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों और विषयों में अवसरवादी रूप से निवेश करना है, ताकि दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि हासिल की जा सके. आईप्रू की इस स्कीम को पांच साल पूरे हो गए हैं. उस समय एक लाख का निवेश अब 2.51 लाख रुपये हो गया है. निफ्टी-500 टीआरआई में यही रकम 2.06 लाख रुपये हुई है.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के बिजनेस साइकल फंड की एसआईपी के प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआत से ही हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करने पर 31 जनवरी, 2026 तक कुल रकम बढ़कर लगभग 9.74 लाख रुपये हो गई है यानी 18.47% की दर से सालाना चक्रवृद्धि रिटर्न मिला है. जबकि वास्तवित निवेश 6.10 लाख रुपये किया गया है. निफ्टी-500 टीआआई में यह रिटर्न 13.11 प्रतिशत का रहा है.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के बिजनेस साइकल फंड की योजना एक टॉप-डाउन निवेश दृष्टिकोण का अनुसरण करती है, जो विकास के रुझान, मुद्रास्फीति, ब्याज दरें, राजकोषीय गतिशीलता और वैश्विक आर्थिक स्थितियों जैसे कई आर्थिक संकेतकों द्वारा निर्देशित है. मौजूदा व्यावसायिक चक्र के आकलन के आधार पर, एएमसी उपयुक्त क्षेत्रों और थीमों की पहचान करती है, जिसके बाद उन क्षेत्रों के भीतर शेयरों का चयन किया जाता है.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के मुख्य निवेश अधिकारी एस. नरेन कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा स्वाभाविक रूप से चक्रीय है. व्यावसायिक चक्र के विकास के साथ इक्विटी नेतृत्व में बदलाव होता रहता है. 31 जनवरी, 2026 तक इस स्कीम का 80 फीसदी निवेश उन क्षेत्रों में हुआ है जिनसे आर्थिक गतिविधियों में सुधार से लाभ होने की उम्मीद है. वित्तीय क्षेत्र मुख्य है जिन्हें ऑटोमोबाइल, निर्माण और चुनिंदा औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश का समर्थन प्राप्त है.

Published: February 12, 2026, 18:29 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • ICICI Pru AMC

Related

  • स्पाइसजेट को तीसरी तिमाही में 269 करोड़ रुपये का घाटा
  • सरकार ने आरबीआई से 75,505 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां वापस खरीदीं
  • बिहार में 5,000 करोड़ का निवेश करेगी श्याम स्टील, गया में 10 लाख टन का कारखाना लगाएगी
  • अदाणी पावर ने परमाणु ऊर्जा कारोबार के लिए ‘अदाणी एटॉमिक एनर्जी’ का किया गठन
  • रुपया 22 पैसे लुढ़ककर 90.78 प्रति डॉलर पर बंद
  • लेंसकार्ट का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 133 करोड़ रुपये

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close