• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

वाहन खुदरा बिक्री जनवरी में 18 प्रतिशत बढ़ी

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कुल खुदरा बिक्री 27,22,558 इकाई रही जो जनवरी 2025 के 23,14,940 इकाई के मुकाबले 17.61 प्रतिशत अधिक है।

  • Money9
  • Last Updated : February 10, 2026, 14:39 IST
  • Follow
ऑटो सेल्‍स डाटा
  • Follow

देश में मोटर वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर करीब 18 प्रतिशत बढ़कर 27 लाख इकाई से अधिक रही। जीएसटी में बदलाव के बाद बनी गति, फसल एवं शादियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नकदी प्रवाह तथा मालवाहन क्षेत्र में लगातार मांग की स्पष्टता इस वृद्धि की मुख्य वजह रही। वाहन डीलर के निकाय फाडा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में कुल खुदरा बिक्री 27,22,558 इकाई रही जो जनवरी 2025 के 23,14,940 इकाई के मुकाबले 17.61 प्रतिशत अधिक है।

यात्री वाहन खुदरा बिक्री जनवरी में 5,13,475 इकाई रही जो एक साल पहले की समान अवधि के 4,78,915 इकाई की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

फाडा अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बयान में कहा, ‘‘ वृद्धि की कहानी तेजी से महानगरों से इतर भारत में लिखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री वाहन बिक्री सालाना आधार पर 14.43 प्रतिशत बढ़ी जो शहरी क्षेत्रों की 2.75 प्रतिशत वृद्धि से कहीं अधिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे शीर्ष शहरों से आगे यात्री वाहन मांग के संरचनात्मक विस्तार की पुष्टि होती है जिसे एसयूवी/कॉम्पैक्ट एसयूवी की मजबूत पसंद, छोटी कारों की वापसी, उत्पाद उपलब्धता एवं लगातार योजनाओं से समर्थन मिला है।’’

दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 18,52,870 इकाई हो गई।

विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पोंगल/मकर संक्रांति, शादी के मौसम की आवाजाही और बेहतर वहनीयता से बिक्री मजबूत बनी रही। वहीं शहरी बाजारों में भी स्पष्ट सुधार दिख रहा है जो त्योहारी खरीदारी से आगे मांग के सामान्य होने का संकेत है।’’

तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री में पिछले महीने क्रमशः 19 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई । वहीं जनवरी में ट्रैक्टर पंजीकरण सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 1,14,759 इकाई हो गया।

आगामी तीन महीनों के कारोबारी परिदृश्य पर फाडा ने कहा कि डीलर का भरोसा मजबूत बना हुआ है। 79.70 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने वृद्धि की उम्मीद जताई है जबकि केवल 1.88 प्रतिशत ने गिरावट की आशंका व्यक्त की।

वाहन डीलर के निकाय फाडा ने कहा कि निकट अवधि का व्यापक आर्थिक माहौल सहायक है। बुनियादी ढांचे एवं कृषि पर जोर देने वाला विकासोन्मुख बजट, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में बदलाव के बाद नीतिगत निरंतरता और 2025 में ढील के बाद ब्याज दरों में स्थिरता…ये सभी मिलकर वहनीयता, वित्तपोषण सहजता और खरीद इरादों को बेहतर बना रहे हैं।

Published: February 10, 2026, 14:36 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • motor vehicle

Related

  • अमेरिका ने बांग्लादेश पर शुल्क घटाकर 19 प्रतिशत किया
  • भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत वाहन क्षेत्र में कोटा आधारित रियायत की पेशकश
  • आरबीआई ने MSE के लिए गारंटीमुक्त ऋण की सीमा 25 लाख रुपये तक बढ़ाई
  • सोने और चांदी की अस्थिर कीमतों ने निवेशकों का ध्यान मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स की ओर मोड़ा
  • प्रधानमंत्री का नीतिगत स्थिरता का सिद्धांत बजट का आधार, विकसित भारत पर जोर: सीतारमण
  • अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने में कोई समस्या नहीं: गोयल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close