• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Mutual Funds

मल्टीकैप फंडों ने मचाया धमाल, 1 साल में दिया 56 फीसदी तक का रिटर्न

मल्टीकैप सेक्‍टर में जिन 4 फंडों ने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है उनमें एक्सिस के मल्टीकैप ने सर्वाधिक 56.02 फीसदी रिटर्न दिया है.

  • Money9
  • Last Updated : October 7, 2024, 18:28 IST
  • Follow
मल्‍टी कैप फंडों का रहा जलवा
  • Follow

आप अगर एक अच्छा रिटर्न चाहते हैं और संतुलित रुप से निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए मल्टीकैप फंड एक बेहतर साधन हो सकता है. यह एक ऐसी स्कीम होती है जो सभी मार्केट कैप लार्जकैप,‌ मिडकैप और स्मॉलकैप में निवेश करती है. बाजार की गिरावट में जहां लार्ज कैप शेयर सुरक्षा प्रदान करते हैं वहीं मिड और स्मॉल कैप शेयर फायदा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कोई भी एक मार्केट कैप लगातार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकता है. इसलिए निवेशकों को एसेट अलोकेशन के तहत सभी मार्केट कैप में निवेश करना चाहिए.

सालाना आधार पर 2023 में निफ्टी 100 टीआरआई का रिटर्न 21 फीसदी रहा है जबकि निफ्टी मिडकैप 150 टीआरआई का रिटर्न 45 फीसदी रहा है. निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआी का रिटर्न 49 पर्सेंट रहा है. सभी मार्केटकैप में निवेश का फायदा यह होता है कि जोखिम और रिटर्न एक बाजार पूंजीकरण में केंद्रित होने के बजाय पूरे बाजार पूंजीकरण में डायवर्सिफायड होते हैं.

मल्टीकैप की दुनिया में एक्सिस म्यूचुअल फंड का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इस फंड ने अपनी शुरुआत से लेकर अब तक निवेशकों को लगातार बेहतर फायदा दिया है. लार्जकैप बड़ी कंपनियों में निवेश करता है. मिडकैप मिडकैप कंपनियों के अवसरों को पकड़ता है. स्मॉलकैप उभरते हुए अवसरों में निवेश करता है, जहां छोटी कंपनियां आने वाले समय में बड़ी बनने की क्षमता रखती हैं मल्टीकैप फंड लार्जकैप, मिडकैप, स्मॉलकैप और डायनामिक में 25-25 फीसदी का निवेश करता है.

अगर एक्सिस म्यूचुअल फंड के मल्टीकैप की बात करें तो इसने सर्वाधिक निवेश वित्तीय सेवाओं, ऑटोमोबाइल और उसके कलपुर्जे, कैपिटल गुड्स, हेल्थकेयर, आईटी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्‍स में किया है. यह सभी ऐसे सेक्टर हैं जो बाजार के हर माहौल में निवेशकों को सुरक्षा देने के साथ साथ उनके निवेश पर अच्छा रिटर्न देते हैं.

मल्टीकैप सेक्‍टर में जिन 4 फंडों ने पिछले एक साल में अच्छा रिटर्न दिया है उनमें एक्सिस के मल्टीकैप ने सर्वाधिक 56.02 फीसदी रिटर्न दिया है. कोटक मल्टीकैप 52.83%, एचएसबीसी की स्कीम ने 51.90% और एलआईसी मल्टीकैप ने 51.37% का रिटर्न दिया है. इन फंडों में अगर किसी ने एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम अब 1.56 लाख रुपये हो गई होती.

Published: October 7, 2024, 18:28 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Best Mutual Funds

Related

  • इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मई में 21.66 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपये
  • जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने शीर्ष स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की
  • बाजार के उतार-चढ़ाव में भी आब्रिट्राज फंडों ने दिया एफडी से ज्यादा रिटर्न
  • इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने 5 साल में दिया 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
  • ये हैं टॉप 10 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड, जिन्होंने दिया है 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
  • ये हैं बंपर रिटर्न देने वाली टॉप म्यूचुअल फंड स्कीम, अकेले इस मिडकैप ने 12 महीने में दिया 57 फीसदी का मुनाफा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close