• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Mutual Funds

कितने तरह के होते हैं ETF, आपके लिए क्‍या है बेहतर?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि सिर्फ Equity ETF यानी शेयर में पैसा लगाने वाले ETFs की बाजार में हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है. कितने तरह के होते हैं Exchange Traded Funds? Tracking Error का ETF Return पर कितना होता है असर? जानें...

  • Money9
  • Last Updated : December 30, 2024, 12:59 IST
  • Follow
  • Follow

निवेश के लिए एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ईटीएफ तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ईटीएफ मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं- इक्विटी ईटीएफ, फिक्स्ड इनकम ईटीएफ और कमोडिटी ईटीएफ. इक्विटी ईटीएफ ऐसे फंड हैं जो स्टॉक्स के इंडेक्स या सेक्टर को ट्रैक करते हैं. जैसे कि निफ्टी50 इंडेक्स, बीएसई S&P 500 इंडेक्स जैसे बेंचमार्क इंडेक्स या निफ्टी आईटी, निफ्टी FMCG जैसे सेक्टर्स. साथ ही इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करते हैं. ईटीएफ का रिटर्न ट्रैकिंग एरर पर निर्भर करता है. ट्रैकिंग एरर ईटीएफ के रिटर्न और ईटीएफ जिस इंडेक्स को ट्रैक करता है उसके रिटर्न के बीच के अंतर को कहते हैं. ट्रैकिंग एरर जितना कम होगा ईटीएफ का रिटर्न बेंचमार्क के उतना ही ज्यादा करीब होगा. फिक्स्ड इनकम ईटीएफ डेट, बॉन्ड जैसी फिक्स्ड इनकम सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं. फिक्स्ड इनकम ईटीएफ उन निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपने निवेश पर ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते हैं. कमोडिटी ईटीएफ गोल्ड, एग्री कमोडिटीज जैसी अलग-अलग कमोडिटीज में निवेश करते हैं.

Published: December 30, 2024, 12:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Mirae Asset MF

Related

  • इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मई में 21.66 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपये
  • जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने शीर्ष स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति की
  • बाजार के उतार-चढ़ाव में भी आब्रिट्राज फंडों ने दिया एफडी से ज्यादा रिटर्न
  • इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने 5 साल में दिया 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
  • ये हैं टॉप 10 लार्ज कैप म्यूचुअल फंड, जिन्होंने दिया है 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
  • ये हैं बंपर रिटर्न देने वाली टॉप म्यूचुअल फंड स्कीम, अकेले इस मिडकैप ने 12 महीने में दिया 57 फीसदी का मुनाफा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close