• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Technology

गूगल ने आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के जरिये भारत में पिक्सल उपकरणों की सीधी बिक्री की शुरू

गूगल इंडिया के उपकरण एवं सेवाओं के प्रबंध निदेशक मितुल शाह ने बताया कि भारत में गूगल स्टोर से सीधे ऑनलाइन खरीदारी शुरू करने का मुख्य वजह ‘‘गतिशील एवं विकसित’’ भारतीय स्मार्टफोन बाजार है।

  • Money9
  • Last Updated : May 29, 2025, 14:58 IST
  • Follow
Pic courtesy: TV9 Bharatvarsh
  • Follow

गूगल ने भारत में आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के माध्यम से अपने पिक्सल उपकरणों (डिवाइस) की सीधी बिक्री बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। इससे उपभोक्ता पहली बार सीधे स्मार्टफोन, घड़ियां, बड्स और अन्य सामान खरीद सकेंगे।

कंपनी बयान के अनुसार, यह गूगल की मौजूदा ऑनलाइन और ऑफलाइन खुदरा बिक्री को और मजबूत करेगा।

गूगल इंडिया के उपकरण एवं सेवाओं के प्रबंध निदेशक मितुल शाह ने बताया कि भारत में गूगल स्टोर से सीधे ऑनलाइन खरीदारी शुरू करने का मुख्य वजह ‘‘गतिशील एवं विकसित’’ भारतीय स्मार्टफोन बाजार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में गूगल स्टोर से सीधे ऑनलाइन खरीदारी हमारी पहले से ही मजबूत खुदरा उपस्थिति को और बेहतर बनाती है…ऑनलाइन और भौतिक स्टोर दोनों में, साथ ही हमारे साझेदारों के साथ ….इसका उद्देश्य विकल्प प्रदान करना है…हम सभी मोर्चों पर निवेश करना जारी रखेंगे, खुदरा उपलब्धता बढ़ाने, ग्राहक सहायता को मजबूत करने और आकर्षक किफायती विकल्प सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

शाह ने हालांकि यह नहीं बताया कि गूगल भारत में अपने खुद के स्टोर कब खोलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत, पिक्सेल के लिए रणनीतिक रूप से प्रमुख बाजार बना हुआ है। कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित उपकरणों से भारतीयों को सशक्त बनाने की केंद्रित रणनीति के साथ हम पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं।’’

Published: May 29, 2025, 14:58 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • भारत का एआई बाजार 2027 तक तीन गुना होकर 17 अरब अमेरिकी डॉलर होगा: रिपोर्ट
  • एप्पल आने वाले वर्षों में अपने सभी मोबाइल फोन भारत में बनाएगा और यहीं से खरीदेगा: सिंधिया
  • इन 5 स्टेप में खुल जाएगा Whatsapp Business अकाउंट, फ्री में चलता है ऐप; जानें इसके फीचर्स
  • TikTok को खरीदने की तैयारी में हैं Microsoft… अब होगा ‘बिडिंग वॉर’?
  • ‘बैटरी कम, तो किराया अधिक’ इस आधार पर भी बढ़ता-घटता है Uber का किराया! आया नया मामला
  • SBI के कस्टमर हो जाएं सावधान, चल रही है रिवार्ड ऐप की धोखाधड़ी; हो सकता है अकाउंट खाली

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close