Homec > Latest News
कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब कंपनी का वार्षिक उत्पादन 20 लाख इकाइयों के स्तर को पार कर गया है। कंपनी ने वर्ष 2024 में 20.63 लाख इकाइयों का उत्पादन किया था।
स्वीकृत प्रस्तावों में डिक्सन, सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड, फॉक्सकॉन (युझान टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रस्ताव शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में डीजीसीए ने इस सप्ताह कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी सूचना में बताया कि दिसंबर 2025 में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 50,946 इकाई हो गई जबकि 2024 दिसंबर में यह 41,424 इकाई थी।
मेटा ने सोमवार को जारी बयान में कहा, ''मैनस पहले ही दुनिया भर में लाखों उपयोगकर्ताओं और व्यवसायों की दैनिक जरूरतें पूरी कर रहा है.''
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी इस आदेश को चुनौती देगी और उक्त आदेश के खिलाफ उपयुक्त कानूनी उपाय अपनाएगी.
बीएसई में शामिल कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पिछले साल अप्रैल में पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया था।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के सहज दायरे (दो से छह प्रतिशत) के भीतर बनी हुई है और अगले वर्ष भी इसी स्तर पर रहने के आसार हैं। इससे आने वाले महीनों में केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कम से कम एक और कटौती का अनुमान भी है।
डी1 और डी3 क्षेत्रों में उत्पादन 2010 में शुरू हुआ था लेकिन उसके एक साल बाद से ही गैस उत्पादन अनुमानों से पीछे रहने लगा और फरवरी 2020 में ये दोनों गैस क्षेत्र अपने अनुमानित जीवनकाल से काफी पहले ही बंद हो गए.
रिपोर्ट के अनुसार अध्ययन अवधि के दौरान जियो नेटवर्क पर 5जी डाउनलोड स्पीड 199.7 मेगाबिट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) रही, जो 4जी डाउनलोड स्पीड से 11 गुना अधिक है.