
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 1,400 फर्जी कंपनियों के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था।

अपने आदेश में, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पाया कि कंपनी ने अपने एकल और एकीकृत वित्तीय विवरण, साथ ही तिमाही वित्तीय परिणाम तैयार करने और पेश करने में भारतीय वित्तीय लेखाजोखा मानकों का पालन नहीं किया।

शुद्ध उपकर राजस्व 5,063 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपये था।

बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा कि कंपनी ने फरवरी के दौरान अपनी बिक्री की गति को बनाए रखा।

धूत भाइयों के खिलाफ व्यक्तिगत दिवाला कार्यवाही तब शुरू की गई थी, जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज द्वारा ऋण चूक पर 5,353.78 करोड़ रुपये का मांग का नोटिस जारी किया था। वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज मुख्य कर्जदार थी, जिसके लिए ये दोनों भाई व्यक्तिगत गारंटर थे।

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में इक्विटी में एफडीआई निवेश सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर 12.69 अरब डॉलर रहा। हालांकि यह जून-सितंबर तिमाही के 16.55 अरब डॉलर से 23 प्रतिशत कम है।

समयात सर्विसेज एलएलपी एक विशेष-प्रयोजन इकाई है जिसका स्वामित्व निजी इक्विटी फर्म केदारा कैपिटल और स्विट्जरलैंड स्थित पार्टनर्स ग्रुप के पास है।

मोदी ने कहा, ‘‘ भारतीय कंपनियों को नए निवेश एवं नवाचार के साथ आगे आना चाहिए। वित्तीय संस्थानों को व्यावहारिक समाधान तैयार करने और बाजार विश्वास बढ़ाने में सहयोग देना चाहिए।’’

स्थानीय लोगों ने बताया कि आजादी से पहले रूठिया परिवार सीहोर और भोपाल रियासत के सबसे बड़े पूंजीपति परिवारों में शामिल था तथा आज भी सीहोर शहर की 40 से 45 फीसदी बसाहट उनकी जमीन पर बसी है।

भारत के स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव आया है, जहां वित्त वर्ष 2025 में पहली बार चीनी स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री में 4.5% की गिरावट दर्ज की गई. एंट्री और मिड-रेंज फोन्स की मांग घटने और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की मांग बढ़ने से Apple और Samsung को फायदा हुआ. 45,000 रुपये से ऊपर के सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 47% हो गई है. वहीं Xiaomi, Oppo और Realme जैसे ब्रांड्स को झटका लगा है, जबकि Vivo ने बेहतर प्रदर्शन किया है.