
भारत के स्टार्टअप सेक्टर में जुलाई 2025 से अब तक 4,500 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है. फंडिंग में कमी, मुनाफे का दबाव और AI-फर्स्ट मॉडल अपनाने से कंपनियां छोटी टीम के साथ काम कर रही हैं. Livspace, Zepto और Porter जैसी कंपनियों ने भी workforce घटाई है. हालांकि, आने वाले समय में AI और ग्रीन-टेक सेक्टर में नई नौकरियों के अवसर बनने की उम्मीद है, खासकर स्पेशलिस्ट और टेक-स्किल प्रोफेशनल्स के लिए मांग बढ़ सकती है.

केयर एज रेटिंग्स के मुताबिक, भारत में संगठित ऋण का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के अनुपात में स्तर 53 प्रतिशत है, जो ऋण विस्तार की व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स चांदी वायदा के मार्च डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.58 प्रतिशत अथवा 4.5 डॉलर की तेजी के साथ 86.93 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी ने झारखंड के आदिवासी बहुल गोड्डा जिले में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से निर्मित 1,600 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप बिजली संयंत्र के परिचालन की समीक्षा की.

यह मिशन एमएसएमई के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने, ऋण तक पहुंच मजबूत करने, गुणवत्ता मानकों को बेहतर करने, अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुपालन में सहायता देने तथा वैश्विक स्तर पर लॉजिस्टिक और गोदाम अवसंरचना का विस्तार करने पर केंद्रित है।

आंकड़ों से पता चलता है कि सिर्फ कश्मीर में 2024 में कुल आगंतुकों की संख्या बढ़कर 98.1 लाख हो गई, जबकि 2016 से 2018 के दौरान सालाना लगभग 20 लाख पर्यटक यहां आते थे।

'एआई इम्पैक्ट समिट' को संबोधित करते हुए प्रेमजी ने कहा कि एआई पीढ़ी में एक बार आने वाली ऐसी प्रौद्योगिकी है जो न केवल हमारे काम करने के तरीके को बदलती है, बल्कि यह भी बदल देती है कि हमें क्या करना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा, ‘‘ 19 फरवरी को एक्सपो बंद रहेगा। भारी उत्साह के कारण इसे एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। यह शनिवार 21 फरवरी को खुला रहेगा।’’

Intellect Design Arena ने Purple Fabric नाम का एंटरप्राइज AI प्लेटफॉर्म 99500 रुपये प्रति माह सब्सक्रिप्शन मॉडल पर लॉन्च किया है. इस प्लान में 50 यूजर तक AI इंफ्रास्ट्रक्चर का यूज कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि यह जजमेंट सेंट्रिक और गवर्नेंस रेडी AI है, जो बैंक, IT फर्म और सरकारी संस्थानों के लिए भरोसेमंद फैसले लेने में मदद करेगा. प्लेटफॉर्म सुरक्षा, ऑडिट और नॉलेज कंट्रोल पर खास जोर देता है.

कंपनी बयान के अनुसार, नए ‘लोगो’ (पहचान चिह्न) वाले लेज़ के नए पैकेट मार्च के पहले सप्ताह से पूरे भारत में उपलब्ध होंगे। यह कंपनी के करीब 100 साल के इतिहास में सबसे बड़े वैश्विक ब्रांड नवीनीकरण अभियान का हिस्सा है।