• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महानिदेशक और 23 अधिकारी स्तर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एएआईबी के पास भारतीय वायुक्षेत्र में परिचालित विमानों से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटना, गंभीर घटना और घटना की श्रेणी में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी है। यह दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है और सुरक्षा सुधार के लिए उपाय भी सुझाता है।

  • Money9
  • Last Updated : February 10, 2026, 15:15 IST
  • Follow
Pic: TV9
  • Follow

एएआईबी फिलहाल 20 से अधिक विमान दुर्घटना मामलों की जांच कर रहा है। इनमें पिछले साल 12 जून को हुआ एयर इंडिया विमान हादसा भी शामिल है जिसमें 260 लोगों की मौत हुई थी।

वर्तमान महानिदेशक जी. वी. जी. युगंधर का कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त होने वाला है, जिसके मद्देनजर एएआईबी ने इस पद के लिए आवेदन मांगे हैं।

विमान दुर्घटना जांच एजेंसी में ये पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाते हैं।

एएआईबी की ओर से सात फरवरी को जारी रिक्ति परिपत्र के अनुसार, महानिदेशक पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है।

इसके अलावा 23 निदेशक एवं अधिकारी स्तर के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं जिनमें आठ सुरक्षा जांच अधिकारी के पद हैं।

वहीं सात फरवरी को ही जारी अन्य एक परिपत्र के अनुसार, अन्य रिक्तियों में दो निदेशक, छह उपनिदेशक और सात सहायक निदेशक पद शामिल हैं।

एएआईबी के पास भारतीय वायुक्षेत्र में परिचालित विमानों से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं को दुर्घटना, गंभीर घटना और घटना की श्रेणी में वर्गीकृत करने की जिम्मेदारी है। यह दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच करता है और सुरक्षा सुधार के लिए उपाय भी सुझाता है।

नागर विमानन मंत्रालय ने दो फरवरी को राज्यसभा को बताया था कि एएआईबी ने पिछले एक वर्ष में देश में हुई 19 दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं की जांच की है।

Published: February 10, 2026, 15:15 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश जनवरी में लगातार दूसरे महीने घटकर 24,028 करोड़ रुपये
  • इलेक्ट्रिक परिवहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने यात्री ई-दोपहिया खंड में रखा कदम
  • प्रधानमंत्री मोदी के वडोदरा संयंत्र से पहले टाटा-एयरबस विमान के आपूर्ति समारोह में शामिल होने की संभावना
  • दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति में सुधार से 2026-27 में ईवी दोपहिया वाहनों की बिक्री 16-18 प्रतिशत बढ़ने के आसार
  • व्यापार समझौते अनिश्चितताओं को खत्म करते हैं, पूंजी सृजन में आती है तेजी: सेबी प्रमुख पांडेय
  • अदाणी समूह और लियोनार्डो भारत में हेलीकॉप्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करेंगे

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close