• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

एप्पल ने भारत सहित 24 से अधिक बाजारों में रेकॉर्ड राजस्व किया हासिल

Apple ने अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में भारत समेत 24 से ज्यादा देशों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया है। सीईओ टिम कुक ने कहा कि iPhone, Mac और सेवाओं की दोहरी अंकों की वृद्धि से यह उपलब्धि मिली है। भारत, पश्चिम एशिया और ब्राजील जैसे उभरते बाजारों में भी तेजी आई है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : August 1, 2025, 14:43 IST
  • Follow
  • Follow

आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने अप्रैल-जून तिमाही में भारत सहित 24 से अधिक बाजारों में रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया, जो बाजार की उम्मीदों से अधिक है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने हालांकि शुल्क के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की और सितंबर तिमाही में शुल्क से करीब 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का भार बढ़ने का अनुमान लगाया है।

कुक ने इस वर्ष के अंत में भारत और संयुक्त अरब अमीरात में नए बिक्री केंद्र खोलने की योजना की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने हर भौगोलिक क्षेत्र में आईफोन की वृद्धि देखी है तथा भारत, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया और ब्राजील सहित उभरते बाजारों में दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज की।

कुक ने कहा, ‘‘ हमने दुनिया के अधिकतर बाजारों में वृद्धि में तेजी देखी है। हम इन पर नजर बनाए हुए हैं। इनमें चीन और कई उभरते बाजार शामिल हैं। जून तिमाही में 24 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया। इनमें अमेरिका, कनाडा, लातिन अमेरिका, पश्चिमी यूरोप, पश्चिम एशिया, भारत और दक्षिण एशिया शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा कि ये परिणाम आईफोन, मैक और सेवाओं में दोहरे अंकों की वृद्धि से प्रेरित हैं।

सीईओ ने कहा, ‘‘ सितंबर तिमाही के लिए यह मानते हुए कि मौजूदा वैश्विक शुल्क दरें, नीतियां और अनुप्रयोग शेष तिमाही के लिए नहीं बदलेंगे और कोई नया शुल्क लागू नहीं किया जाएगा तो हमारा अनुमान है कि इससे हमारी लागत में करीब 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का इजाफा होगा। इस अनुमान का इस्तेमाल भविष्य की तिमाहियों का अनुमान लगाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि शुल्क दरों सहित कई कारक बदल सकते हैं।’’

Published: August 1, 2025, 14:38 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Apple

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close