• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

आयशर मोटर्स का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 1,362 करोड़ रुपये

आयशर मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 5,241 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले की इसी तिमाही में 4,256 करोड़ रुपये थी।

  • Money9
  • Last Updated : May 14, 2025, 18:33 IST
  • Follow
  • Follow

आयशर मोटर्स का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 1,362 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 1,070 करोड़ रुपये रहा था।

आयशर मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 5,241 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले की इसी तिमाही में 4,256 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 4,734 करोड़ रुपये रहा। राजस्व भी बढ़कर 18,870 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 70 रुपये के अंतिम लाभांश को मंजूरी दी है। हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी अभी ली जानी है। बीएसई पर बुधवार को कंपनी का शेयर 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,451 रुपये पर बंद हुआ।

Published: May 14, 2025, 18:33 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Eicher Motors Ltd

Related

  • संसदीय समिति ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सिफारिश की, उम्मीद है सरकार जागेगी: कांग्रेस
  • भारत का सेमीकंडक्टर बाजार 2035 तक 300 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान
  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close