• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

गोवा में 2025 में 1.08 करोड़ सैलानी पहुंचे, विदेशी पर्यटकों की संख्या पांच लाख के पार

वर्ष 2025 में पांच लाख विदेशियों सहित लगभग 1.08 करोड़ पर्यटक गोवा पहुंचे। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने रविवार को कहा कि गोवा सरकार का ध्यान गुणवत्तापूर्ण पर्यटन को बढ़ावा देने, बाजारों में विविधता लाने और तटीय राज्य के 'पुनर्योजी पर्यटन' को आगे बढ़ाने पर है।

  • Money9
  • Last Updated : January 11, 2026, 11:40 IST
  • Follow
Many people are planning trips to tourist spots during the break.
  • Follow

वर्ष 2025 में पांच लाख विदेशियों सहित लगभग 1.08 करोड़ पर्यटक गोवा पहुंचे। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे ने रविवार को कहा कि गोवा सरकार का ध्यान गुणवत्तापूर्ण पर्यटन को बढ़ावा देने, बाजारों में विविधता लाने और तटीय राज्य के ‘पुनर्योजी पर्यटन’ को आगे बढ़ाने पर है।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पर्यटन का लाभ स्थानीय समुदायों, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से मिले।

राज्य पर्यटन विभाग ने रविवार को बताया कि 2025 में गोवा में 1,02,84,608 घरेलू पर्यटक और 5,17,802 विदेशी पर्यटक आए, जिससे कुल पर्यटकों की संख्या 1,08,02,410 हो गई।

विभाग ने कहा कि चार्टर उड़ानों के जरिए आने वाले विदेशी पर्यटकों ने गोवा के पर्यटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आंकड़ों के मुताबिक अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए मशहूर गोवा में पर्यटकों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है। राज्य में 2017 में 68,95,234 घरेलू पर्यटक और 8,90,459 विदेशी पर्यटक आए थे।

गोवा में 2024 में 266 चार्टर उड़ानें आईं, जिनमें 58,680 विदेशी पर्यटक सवार थे।

Published: January 11, 2026, 11:40 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया 9 लाख करोड़ का बजट

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close