• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

इंस्को को मिली मंजूरी, 2,250 करोड़ रुपये में होगा एचएनजी का अधिग्रहण

यह कदम इंस्को की तरफ से पेश 2,250 करोड़ रुपये की समाधान योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिलने के बाद उठाया गया है।

  • Money9
  • Last Updated : August 21, 2025, 15:32 IST
  • Follow
  • Follow

माधवानी समूह की कंपनी इंडिपेंडेंट शुगर कॉरपोरेशन लिमिटेड (इंस्को) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कर्ज के बोझ तले दबी हिंदुस्तान नेशनल ग्लास एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एचएनजी) का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह कदम इंस्को की तरफ से पेश 2,250 करोड़ रुपये की समाधान योजना को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिलने के बाद उठाया गया है।

कंपनी ने बयान में कहा कि एनसीएलटी की स्वीकृति के बाद 45 दिन का निगरानी चरण चलेगा।

इंस्को ने कहा, ‘‘इस अवधि में एचएनजीआईएल के हस्तांतरण से जुड़े सभी मामले निगरानी समिति की देखरेख में हल किए जाएंगे।’’

एनसीएलटी की कोलकाता पीठ ने 14 अगस्त को इंस्को की तरफ से पेश समाधान योजना को मंजूरी दी थी। इसके पहले 13 जून को कर्जदाताओं की समिति ने 96.16 प्रतिशत बहुमत से समाधान योजना को हरी झंडी दी थी।

माधवानी समूह ने कहा कि निगरानी चरण पूरा होने के बाद एचएनजी का पूरा नियंत्रण उसके पास होगा और निगरानी समिति की जगह समूह द्वारा नामित नया निदेशक मंडल जिम्मेदारी संभालेगा।

समाधान योजना के तहत इंस्को 1,900 करोड़ रुपये का तत्काल नकद भुगतान करेगी जबकि 350 करोड़ रुपये अगले तीन वर्षों में दिए जाएंगे। इसके अलावा कर्जदाताओं को पांच प्रतिशत हिस्सेदारी भी मिलेगी।

इंस्को ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि यह प्रक्रिया एचएनजीआईएल के सफल पुनरुद्धार और दीर्घकालिक स्थिरता का मार्ग प्रशस्त करेगी।’’

Published: August 21, 2025, 15:32 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close