• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2026 में हर तिमाही में कीमतों में वृद्धि करने की योजना

कंपनी ने हालांकि जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर दी है, लेकिन अय्यर ने कहा कि ‘‘ भारी मूल्यह्रास की भरपाई के लिए ’’ बाद में और भी बढ़ोतरी की जाएगी।

  • Money9
  • Last Updated : December 23, 2025, 14:17 IST
  • Follow
जल्‍द आएगी मर्सिडीज की नई ई-क्‍लास कार
  • Follow

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संतोष अय्यर ने मंगलवार को कहा कि कंपनी यूरो के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए अगले कैलेंडर वर्ष में हर तिमाही में अपने उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है।

कंपनी पहले ही एक जनवरी 2026 से अपने वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करने की योजना की घोषणा कर चुकी है।

मूल्य समायोजन मौजूदा विदेशी मुद्रा चुनौतियों को दर्शाता है क्योंकि यूरो-रुपये की विनिमय दर 2025 में लगातार 100 रुपये के निशान से ऊपर बनी हुई है जो ऐतिहासिक औसत से काफी अधिक है।

अय्यर ने यहां ‘फिक्की मर्सिडीज-बेंज भारत इनोवेशन बिजनेस आइडिया चैलेंज प्रोग्राम’ की शुरुआत के मौके पर ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ हम अगले साल हर तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं और इसका कारण यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट है।’’

उन्होंने बताया कि करीब 18 महीने पहले विनिमय मूल्य 89 रुपये प्रति यूरो था और अब यह लगभग 104-105 रुपये है।

अय्यर ने कहा, ‘‘ यह 15-18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है।’’

कंपनी ने हालांकि जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर दी है, लेकिन अय्यर ने कहा कि ‘‘ भारी मूल्यह्रास की भरपाई के लिए ’’ बाद में और भी बढ़ोतरी की जाएगी।

अय्यर ने कहा कि रुपये में गिरावट और मूल्य वृद्धि के प्रभाव में 10-15 प्रतिशत से अधिक का अंतर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए हम मूल्य वृद्धि को धीरे-धीरे लागू कर रहे हैं, अन्यथा मांग भी प्रभावित हो सकती है।’’

अय्यर ने कहा कि हालांकि कंपनी ने 2026 की प्रत्येक तिमाही में अपेक्षित मूल्य वृद्धि की मात्रा को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया है लेकिन यह प्रत्येक तिमाही में करीब दो प्रतिशत हो सकती है।

Published: December 23, 2025, 14:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close