• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

Indigo की 200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, हजारों पैसेंजर फंसे

फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नए चरण में पायलट के आराम, ड्यूटी घंटे और नाइट लैंडिंग पर सख्त नियम लगाए गए. Indigo जैसी बड़ी एयरलाइन के लिए इतने बड़े पैमाने पर तुरंत शेड्यूल बदलना मुश्किल रहा. रात में चलने वाली उड़ानों की संख्या ज्यादा होने से पायलट कमी तेज हो गई. इसी वजह से कई बिजी रूट पर तुरंत क्रू नहीं मिल पाया और उड़ाने देर से चली या रद्द करनी पड़ी.

  • Money9
  • Last Updated : December 4, 2025, 15:07 IST
  • Follow
Pic: TV9
  • Follow

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन Indigo इस समय भारी ऑपरेशन संकट से गुजर रही है. मंगलवार और बुधवार को 200 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई और सैकड़ों उड़ाने देर से चल रही हैं. इसके कारण देशभर के एयरपोर्ट पर लंबी लाइनें लग गई और हजारों यात्री परेशान हुए. यह गड़बड़ी इतनी तेजी से फैली कि पूरी शेड्यूल सिस्टम ही बिगड़ गई .इस समस्या के पीछे क्रू की कमी, नए ड्यूटी टाइम नियम, एयरपोर्ट की तकनीकी खराबी और सर्द मौसम के चलते विजिबिलिटी में कमी मुख्य वजह रहे.

क्रू की कमी से उड़ानें ठप

Indigo को पायलट और केबिन क्रू की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. एक नवंबर से लागू हुए नए नियमों के चलते पायलट कम घंटे उड़ान भर सकते हैं और उन्हें ज्यादा आराम देना जरूरी है. कई उड़ानें केवल इस वजह से रद्द करनी पड़ी कि उपलब्ध क्रू नियमों के अनुसार ड्यूटी पर नहीं लगाया जा सकता था. कई रोटेशन पूरे ही कैंसल करने पड़े जिससे नेटवर्क पर गहरा असर पड़ा.

FDTL नियमों ने पूरी शेड्यूलिंग को उलट दिया

फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नए चरण में पायलट के आराम, ड्यूटी घंटे और नाइट लैंडिंग पर सख्त नियम लगाए गए. Indigo जैसी बड़ी एयरलाइन के लिए इतने बड़े पैमाने पर तुरंत शेड्यूल बदलना मुश्किल रहा. रात में चलने वाली उड़ानों की संख्या ज्यादा होने से पायलट कमी तेज हो गई. इसी वजह से कई बिजी रूट पर तुरंत क्रू नहीं मिल पाया और उड़ाने देर से चली या रद्द करनी पड़ी.

तकनीकी खराबी और सर्द मौसम से देरी बढ़ी

दिल्ली और पुणे समेत कई एयरपोर्ट पर चेक इन और डिपार्चर कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी हुई. इसके कारण सुबह से ही लंबी लाइनों और देरी की शुरुआत हो गई. Indigo के डेंस नेटवर्क में एक उड़ान की देरी कई अन्य उड़ानों को प्रभावित करती है. इसके साथ ही सर्द मौसम और धुंध के कारण भी उड़ान ऑपरेशन पर दबाव बढ़ा और समय पर उड़ान भरना मुश्किल हो गया.

Published: December 4, 2025, 15:07 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close