• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

दिल्ली में निजी वाहनों की पार्किंग में ढीली होगी जेब, 1 नवंबर से बढ़ सकती है फीस

सीएक्यूएम के इस आदेश के बाद 1 नवंबर से पार्किंग फीस में बढ़ोतरी आ सकती है. इसका असर उन जगहों पर अधिक होगा जहां भीड़-भाड़ देखने को मिलती है.

  • Money9
  • Last Updated : August 23, 2024, 13:44 IST
  • Follow
बढ़ने वाली है दिल्‍ली में पार्किंग फीस
  • Follow

पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज को बढ़ाने और एयर पॉल्यूशन को कम करने के उद्देश्य से दिल्ली एनसीआर के कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बड़ा फैसला लिया है. सीएक्यूएम ने निर्देश दिया है कि प्राइवेट व्हीकल की पार्किंग फीस की समीक्षा कर बढ़ाने की जरूरत है. सीएक्यूएम के मुताबिक उठाए जा रहे इस कदम से शहर में पार्किंग फीस को लेकर एकरूपता आएगी. दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि सीएक्यूएम के इस आदेश के बाद 1 नवंबर से पार्किंग फीस में बढ़ोतरी आ सकती है. इसका असर उन जगहों पर अधिक होगा जहां भीड़-भाड़ देखने को मिलती है.

बीते गुरुवार को सीएक्यूएम ने अपने 20 अगस्त को जारी आदेश में कहा, “दिल्ली एनसीआर में प्राइवेट व्हीकल के इस्तेमाल बढ़ रहे हैं जो कि उत्सर्जन का मुख्य कारण है. इसकी वजह से ट्रैफिक में लगने वाले जाम में भी बढ़ोतरी हो रही है. ये सारी बातें मेट्रो और ई-बस जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की ओर इशारा करती हैं.” आयोग का कहना है कि वो दिल्ली सरकार से साफ-सुथरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट और प्राइवेट व्हीकल के पार्किंग फीस को बढ़ाने के लिए हमेशा से कहती रही है. सीएक्यूएम ने आगे कहा, “दिल्ली में पार्किंग चार्ज को बढ़ाए काफी समय हो गया है. प्राइवेट व्हीकल के पार्किंग चार्ज को रिव्यू करने की आज जरूरत है.”

आयोग ने आगे कहा कि पिछले कई मीटिंग्स में दिल्ली एनसीआर में बढ़ रहे एयर पॉल्यूशन को लेकर बात की जा चुकी है. मीटिंग में प्राइवेट व्हीकल के पार्किंग फीस पर रिव्यू करने की जरूरत जताई गई थी. रिव्यू करने की बात होने के बावजूद किसी तरह का संशोधन नहीं किया गया. आयोग का कहना है कि ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन टीम (जीआरएपी) के स्टेज 2 पर पहुंचने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया. बता दें कि जीआरएपी शहरी क्षेत्रों में एयर पॉल्यूशन के प्रबंधन के लिए फ्रेमवर्क तैयार करती है. इसे सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में लागू किया जाता है.

Published: August 23, 2024, 13:44 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Delhi traffic

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close