• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

प्रधानमंत्री मोदी कल बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ 4जी प्रणाली करेंगे पेश

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि भारत निर्मित प्रणाली क्लाउड-आधारित, भविष्य के लिए तैयार है और इसे आसानी से 5जी में तब्दील (अपग्रेड) किया जा सकता है।

  • Money9
  • Last Updated : September 26, 2025, 13:54 IST
  • Follow
  • Follow

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की ‘स्वदेशी’ 4जी प्रणाली 27 सितंबर को पेश करेंगे।

इसकी शुरुआत के साथ ही भारत, दूरसंचार उपकरण बनाने वाले देशों की प्रतिष्ठित श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि भारत निर्मित प्रणाली क्लाउड-आधारित, भविष्य के लिए तैयार है और इसे आसानी से 5जी में तब्दील (अपग्रेड) किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल की 4जी प्रणाली 27 सितंबर को देश भर में लगभग 98,000 केंद्रों पर शुरू की जाएगी। इसके साथ ही कई राज्यों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ओडिशा के झारसुगुड़ा से इसकी शुरुआत करेंगे।

सिंधिया खुद इस दौरान गुवाहाटी में मौजूद रहेंगे।

दूरसंचार मंत्री ने कहा, ‘‘ यह दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक नया युग है, एक ऐसा युग जहां भारत दूरसंचार उपकरण बनाने वाले शीर्ष देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। इसमें डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, चीन जैसे देश शामिल हैं…भारत ऐसा करने वाला अब पांचवां देश है।’’

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री डिजिटल भारत निधि के माध्यम से देश के 100 प्रतिशत 4जी संतृप्ति नेटवर्क का भी अनावरण करेंगे जिसके तहत 29-30 हजार गांव को ‘मिशन मोड’ परियोजना के तहत जोड़ा गया है।

Published: September 26, 2025, 13:54 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • BSNL

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close