• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 85.70 प्रति डॉलर पर बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 85.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच शीघ्र ही किसी समझौते पर पहुंचने की उम्मीद के बीच रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ बंद हुआ।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : July 10, 2025, 21:24 IST
  • Follow
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे की तेजी के साथ 85.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच शीघ्र ही किसी समझौते पर पहुंचने की उम्मीद के बीच रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त के साथ बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.62 पर मजबूती के साथ खुला। दिन में 85.70 से 85.53 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में यह 85.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.73 पर स्थिर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में रातों-रात गिरावट के कारण रुपये में मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजारों ने तेज बढ़त को रोक दिया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.41 पर आ गया।

स्थानीय शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 345.80 अंक की गिरावट के साथ 83,190.28 अंक पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.85 अंक फिसलकर 25,355.25 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 221.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Published: July 10, 2025, 21:24 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Dollar

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close