• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

सीहोर में 1440 करोड़ के निवेश से खुलेंगे रोजगार के द्वार, पीएम मोदी करेंगे मेट्रो और पार्क का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मध्यप्रदेश के दौरे पर आ सकते हैं, जहां वे भोपाल मेट्रो के शुभारंभ और धार में पीएम मित्र पार्क का भूमि पूजन करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उन्होंने पीएम से किसान सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने का भी अनुरोध किया है. वहीं 2 अगस्त को सीहोर में 1440 करोड़ रुपये से अधिक के औद्योगिक निवेश का भूमि पूजन किया जाएगा.

  • Money9
  • Last Updated : August 2, 2025, 08:09 IST
  • Follow
  • Follow

PM Modi Mp Visit: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मध्यप्रदेश दौरे पर आ सकते हैं. वे भोपाल मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ और धार में पीएम मित्र पार्क के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही उन्होंने पीएम से किसानों के सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल होने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय इन कार्यक्रमों की डेट घोषित करेगा. इस बीच, मुख्यमंत्री 2 अगस्त को सीहोर में 1440 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाले औद्योगिक प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल मेट्रो के शुभारंभ और धार में पीएम मित्र पार्क के भूमि पूजन में शामिल होने की मौखिक सहमति दे दी है. इन दोनों योजनाओं से प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी. मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए दी.

सीहोर में भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 अगस्त को सीहोर के बड़ियाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 4 बड़ी औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन करेंगे. इन इकाइयों में कुल 1406 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 854 लोगों को रोजगार मिलेगा. इसमें सीजी पावर द्वारा एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर यूनिट, बारमॉल्ट इंडिया द्वारा माल्टिंग यूनिट और दो फूड प्रोसेसिंग यूनिट शामिल हैं.

औद्योगिक इकाइयों को मिलेगा लेटर ऑफ इंटेंट

मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 6 अन्य औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के लेटर ऑफ इंटेंट भी देंगे. इनमें आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स शामिल हैं. इनसे कुल 33 करोड़ 85 लाख रुपये का निवेश आएगा और 311 रोजगार के अवसर बनेंगे.

1165 लोगों को मिलेगी नौकरी

सीहोर में प्रस्तावित इन सभी औद्योगिक निवेशों से जिले में कुल मिलाकर लगभग 1165 रोजगार के अवसर सृजित होंगे. सरकार का लक्ष्य है कि औद्योगिक निवेश के माध्यम से युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलें और प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिले.

Published: August 2, 2025, 08:09 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Madhya Pradesh

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close