• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

टेक्नो डिजिटल ने चेन्नई में 36 मेगावाट के एआई डेटा सेंटर का किया उद्घाटन

टेक्नो डिजिटल, टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी की डिजिटल इकाई ने चेन्नई के एसआईपीसीओटी आईटी पार्क में 36 मेगावाट एआई सक्षम हाइपरस्केल डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। यह प्रोजेक्ट लगभग 1,535 करोड़ रुपये के निवेश से बना है और कंपनी की 1 अरब डॉलर की राष्ट्रीय योजना का हिस्सा है। 200,000 वर्ग फुट में फैले इस डेटा सेंटर में 2,400 तक हाई-डेंसिटी रैक की क्षमता है। भविष्य में कोलकाता और नोएडा में भी ऐसे प्रोजेक्ट की योजना है।

  • Money9
  • Last Updated : August 28, 2025, 15:04 IST
  • Follow
Shot of Corridor in Working Data Center Full of Rack Servers and Supercomputers with Cloud Storage Advantages Icon Visualization.
  • Follow

टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (टीईईसीएल) की डिजिटल अवसंरचना इकाई टेक्नो डिजिटल ने चेन्नई के सिरुसेरी स्थित एसआईपीसीओटी आईटी पार्क में अपने 36 मेगावाट के एआई से लैस हाइपरस्केल डेटा सेंटर का उद्घाटन किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, यह सुविधा करीब 1,535 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ तैयार की गई। यह टेक्नो डिजिटल की व्यापक एक अरब अमेरिकी डॉलर की राष्ट्रीय निवेश योजना का हिस्सा है जिसका उद्देश्य समूचे भारत में ‘स्केलेबल’, टिकाऊ और कृत्रिम मेधा (एआई) से लैस डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

इसमें कहा गया कि 200,000 वर्ग फुट में फैले नए डेटा सेंटर को लगभग 2,400 उच्च घनत्व वाले ‘रैक’ को रखने के लिए तैयार किया गया है। यह 10 किलोवाट से लेकर 50 किलोवाट प्रति रैक और उससे अधिक तक के लचीले विद्युत घनत्व को समर्थन प्रदान करता है। बयान के अनुसार, चेन्नई सुविधा के अलावा कोलकाता और नोएडा में भी हाइपरस्केल डेटा सेंटर विकसित करने की योजना है।

Published: August 28, 2025, 15:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • रेमंड रियल्टी का मुंबई में 3,000 करोड़ रुपये की आवास परियोजना के लिए संयुक्त उद्यम करार
  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close