• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Exclusive

देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान

हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों और ‘बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य जन केंद्रित सेवा’ क्षेत्रों में चालू वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि अपेक्षाकृत मध्यम रहने का अनुमान है।

  • Money9
  • Last Updated : January 7, 2026, 17:09 IST
  • Follow
While referring to “Guide to the Markets”, the data validates that winner amongst different classes keeps on changing, so it becomes far more pertinent to have Asset allocation funds in the portfolio which astutely have built 2 distinct features of exposure of 10%-20% to International Equities and a periodic / factor-based rebalancing.
  • Follow

विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष में 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2024-25 के 6.5 प्रतिशत से अधिक है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह अनुमान जताया गया।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी राष्ट्रीय आय के प्रथम अग्रिम अनुमानों के मुताबिक, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्रों में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान करीब सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है।

मंत्रालय ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2025-26 में वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) की अनुमानित 7.3 प्रतिशत वृद्धि में सेवा क्षेत्र की मजबूत वृद्धि की प्रमुख भूमिका रही है।’

हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों और ‘बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य जन केंद्रित सेवा’ क्षेत्रों में चालू वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि अपेक्षाकृत मध्यम रहने का अनुमान है।

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद के 2025-26 में आठ प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों का इस्तेमाल केंद्रीय बजट की तैयारी के लिए किया जाता है।

वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है।

Published: January 7, 2026, 17:09 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

Related

  • एनसीएलएटी का वीडियोकॉन मामले में धूत भाइयों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही पर रोक से इनकार
  • भारत में चीनी Apple और Samsung का बड़ा कारनामा, बदला ट्रेंड
  • AI और फंडिंग संकट से Startup सेक्टर में संकट, जुलाई 2025 से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी
  • सेल का वित्त वर्ष 2025-26 में दो करोड़ टन बिक्री दर्ज करने का लक्ष्य
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 11.19 प्रतिशत के साथ राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक रही है
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया 9 लाख करोड़ का बजट

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close