कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने निदेशक मंडल के साथ 25 सितंबर को बिजली सचिव पंकज अग्रवाल की उपस्थिति में बिजली मंत्री मनोहर लाल को अंतिम लाभांश सौंपा.
मंत्री ने कहा कि तेल की मांग एवं आपूर्ति के बीच ‘व्यापक संतुलन’ आवश्यक है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी कच्चे तेल का मूल्य 65-68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के बीच बना रहेगा।
टीसीपीएल ने कहा कि प्रस्तावित निवेश कंपनी द्वारा ‘‘ व्यक्तिगत परियोजनाओं के वित्तीय मूल्यांकन और प्रासंगिक कॉर्पोरेट एवं वैधानिक अनुमोदन प्राप्त करने’’ के अधीन है। इसलिए प्रदान किए गए विवरण भिन्न हो सकते ह
दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि भारत निर्मित प्रणाली क्लाउड-आधारित, भविष्य के लिए तैयार है और इसे आसानी से 5जी में तब्दील (अपग्रेड) किया जा सकता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिग-21 को एक शक्तिशाली विमान और राष्ट्रीय गौरव बताते हुए कहा कि इस विमान के प्रति गहरा लगाव है, जिसने हमारे आत्मविश्वास को आकार दिया है।
स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 630 रुपये की गिरावट के साथ 1,17,370 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। पिछले कारोबार में यह 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इन परियोजनाओं से रोजगार के 30,000 प्रत्यक्ष और 3,00,000 अप्रत्यक्ष अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है। इनका क्रियान्वयन इसी वर्ष शुरू होगा और 2030 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.75 के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।
बीएसई पर शेयर की शुरुआत 285 रुपये पर हुई, जो निर्गम मूल्य से 4.68 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। इसके बाद यह 8.34 प्रतिशत फिसलकर 274.05 रुपये पर आ गया।